बांदा। मुंबई जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस अब अयोध्या भी जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि तुलसी एक्सप्रेस 27 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर प्रयागराज होते हुए 28 को धार्मिक नगरी अयोध्या कैंट पहुंचेगी। उसी दिन यह वहां से वापस लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए रवाना होगी। यानि यह सोमवार व बुधवार अयोध्या कैंट पहुंचेगी।