पीलीकोठी स्थित मंदिर में भंडारा छकते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। ज्येष्ठ के बडे़ मंगल को पीली कोठी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भंडारा हुआ। आरती, भजन, कीर्तन का सिलसिला दिन भर चला। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की ओर से भंडारा किया गया। देर शाम तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सहयोग में महेश गुप्ता, मनीषा त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, हरिओम, कृष्ण दत्त शुक्ल, बबलू द्विवेदी आदि मौजूद रहे। उधर, अतर्रा रोड स्थित महावीरन मंदिर में भी बड़ी संख्या भक्तों ने दर्शन किया और प्रसाद चढ़ाया। यहां मंदिर की भव्य सजावट की गई। नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक गुढ़ा (नरैनी) के हनुमान मंदिर पर एक माह का मेला चल रहा है। बड़े मंगलवार पर आसपास और दूर-दराज के जिलों से हजारों श्रद्धालु मेले में शामिल हुए। हनुमान जी के दर्शन कर भक्तों ने मेले का लुत्फ उठाया। सुरक्षा व पेयजल व्यवस्था न होने पर भक्तों को दुश्वारियां भी झेलनी पड़ीं। उधर, अतर्रा स्थित गौराबाबा धाम में भी भक्तों ने लड्डू का भोग लगाकर हनुमान से संकट मुक्ति की कामना की।