फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप चालक की तालाब में डूबकर मौत

Sun, 31 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
Swimming Pool
विज्ञापन
पिपरहरी। तालाब में डूबकर नलकूप चालक की मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी बृजभूषण (55) पुत्र सुंदर सिंह गांव में ही राजकीय नलकूप में आपरेटर था। शनिवार की रात वह टहलकर वापस लौटते समय तालाब में पैर धो रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। तालाब के सामने रह रहे कामता सिंह कछवाह ने उसे डूबते देखा तो घर वालों को खबर दी। परिजनों व ग्रामीणों ने लगभग आधा घंटा तक मशक्कत के बाद उसे गंभीर हालत में बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र गोलू ने बताया कि मां की चार साल पहले मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें