फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गिट्टी भरा ट्रक पलटा, युवक की दबकर मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
कमल - फोटो : lस्रोत- परिजन
विज्ञापन
बांदा। गिट्टी लदा ट्रक पलट जाने से खेत से आ रहे युवक की दबकर मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर दूर कबरई की ओर से गिट्टी लादकर आ रहा ट्रक शनिवार की शाम करीब पांच बजे मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाने से पलट गया। खेत से लौट रहे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार गांव निवासी राकेश प्रजापति (32) और मटौंध थाना क्षेत्र के हरिसिंह थोक निवासी कमल (36) ट्रक के नीचे दब गए। जानकारी होने पर पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में राकेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राकेश के मामा धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि राकेश दो भाइयों में बड़ा था। उसके एक पुत्र है। पिता के नाम पांच बीघा जमीन है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें