फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी पर सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरवां (बांदा)। ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुरवा गांव निवासी सहदेव राजपूत (57) मंगलवार सुबह बैलगाड़ी से खेत पर पयार भरने जा रहे थे। रास्ते में दरबारी पुरवा रोड पर बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर से बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और सिर व गर्दन में गंभीर चोट आने से सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस और परिजन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े बेेटे विनोद कुमार ने बताया कि पिता किसान थे। परिवार में वह दो भाई और मां हैं। हादसे की सूचना पर पूर्व विधायक राजकरण कबीर और प्रधान दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के बड़े भाई काशी प्रसाद ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें