फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराब पीने से ट्रक चालक की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खदान से मौरंग लादकर गए ट्रक चालक की हालत बिगड़ गई। क्लीनर की सूचना पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। ट्रक मालिक और क्लीनर का कहना है कि वह ज्यादा शराब पीये था।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के मनकी कला गांव का ट्रक चालक संजय (32) गुरुवार की शाम खदान से मौरंग लादकर हरदौली गांव गया था। हरदौली में उसके साथ बबेरू निवासी क्लीनर पवन यादव साथ हो लिया। दोनों ने बबेरू रोड पर आरटीओ ऑफिस के पास ट्रक में शीशे का काम कराया। यहां से पैगंबर पुर के लिए निकले। क्लीनर ने बताया कि पैगंबरपुर में पुलिया के पास ट्रक खड़ा कर संजय ने शराब पी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसने 108 एंबुलेंस को फोन कर संजय को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। इलाज के दौरान रात 10 बजे दम तोड़ दिया। ट्रक मालिक के भांजे गोरे सिंह ने बताया कि अधिक शराब पीने से उसकी हालत बिगड़ी थी। घर में पत्नी अंजला व तीन माह की पुत्री है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें