फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक चालक को लगी ठंड, सीट पर बैठे-बैठे निधन

Thu, 18 Jan 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक चालक को सीट पर बैठे-बैठे ही ऐसी ठंड लगी कि उसकी सांसें थम गईं। गाड़ी में लकड़ी लादकर लौटे मजदूरों ने उसे हिलाया तो वह सीट पर ही गिर पड़े। पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत सूचना दे दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के नागर भरतपुर के छापर गांव निवासी रुकुमुद्दीन खां (39) ट्रक चालक थे। वह बुधवार को सुबह अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बीएसएनएल दफ्तर के पास लकड़ी लोड करा रहे थे। वह ठंड के चलते ट्रक में ड्राइवर सीट पर बैठे थे। लेकिन, इसी दौरान बैठे-बैठे उनकी मौत हो गई। लकड़ी लाद रहे मजदूर उनके पास पहुंचे तो वह सीट से गिर गए। तब जाकर उन लोगों को रुकुमुद्दीन खां की मौत की जानकारी हुई।
सूचना पर पहुंची अतर्रा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। अतर्रा कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि सर्दी लगने से मौत होने की आशंका लग रही है। वहीं, परिजनों के पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर मजदूरों का कहना है कि दिन-रात चलने वाली शीतलहर जानलेवा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें