फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक ने सौ मीटर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क पार कर रहे अधेड़ को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद 100 मीटर तक उसे घसीट ले गया। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों और लोगों ने मौदहा-महोबा मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के बब्बू कोड निवासी मोहम्मद अजीज (55) बुधवार की दोपहर अपनी पुत्री सायना को बस में बैठाकर पैदल लौट रहा था, तभी कबरई से गिट्टी लेकर आ रहा ट्रक ने अजीज को टक्कर मार दी। दिया। छोटे भाई मजीद ने बताया कि ट्रक की चपेट में आ जाने से भाई अजीज का आधा शरीर छत विछत हो गया था। घायल अवस्था में भाई अजीज देर तक तड़पते रहे किसी ने सुध नहीं ली लोगों ने उन्हें यह भी बताया कि सरकारी एंबुलेंस और 100 नंबर में सूचना देने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
अंत में घटनास्थल पर पहुंचे परिवार और राहगीरों घायल को समय से इलाज न मिल पाने से की बात से नाराज होकर मौदहा से कबरई मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे जाम से आवागमन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया और प्राइवेट साधन से अजीज को यहां जिला अस्पताल लेकर आए यहां से नाजुक हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें