फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को 12 मीटर तक घसीटा , मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/चिल्ला (बांदा)। कोचिंग जा रही साइकिल सवार छात्रा को कानपुर की ओर से आए ट्रक ने कुचल दिया। साइकिल समेत छात्रा ट्रक में फंसकर 10 से 12 मीटर तक घिसट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी खुशी (17) लुकतरा गांव के रोहन सिंह इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। शुक्रवार को सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। डिघवट गांव की मुख्य सड़क पर घूरा मोड़ पर कानपुर की ओर से आए ट्रक ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। छात्रा साइकिल समेत ट्रक में फंस गई और 10 से 12 मीटर तक घिसट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पड़ोसी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि दो बहन एक भाई में बड़ी थी। घर में मां सुमन यादव हैं। पिता रामराज यादव खेती करते हैं। उनके पास तीन बीघा जमीन है। चिल्ला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक ट्रक समेत भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें