फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एक बाइक पर सवार होकर जा रहे चार युवकों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गया। इन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहां एक और युवक ने दम तोड़ दिया। दो को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आऊ अंगद का पुरवा निवासी लवलेश वर्मा (22), अमर सिंह (20), करन (21) और अजय (20) बुधवार की रात गांव से पड़ोसी की बाइक लेकर अमर की बुआ कल्ली के गांव बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अड़ौली गांव जा रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी बाइक में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। अमर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लवलेश, करन और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लवलेश ने गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। करन और अजय को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बाइक अमर सिंह चला रहा था। अमर हेलमेट नहीं लगाए था। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन



तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
बांदा। तेज रफ्तार की वजह से दो जानें गईं। लवलेश वर्मा के बाबा छोटेलाल ने बताया कि लवलेश बाहर रहकर ईंट पाथने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो साल पहले उसकी संगीता से शादी हुई थी। वह गर्भवती है। पिता गुलजारी उर्फ सत्येंद्र प्रकाश मजदूरी करते हैं। दूसरी तरफ अमर सिंह घर का इकलौता पुत्र था। घर में मां सुशीला है। पिता बच्चू मजदूरी करते हैं।
बाबा छोटेलाल ने बताया कि चारों युवकों के परिवार आऊ अंगद पुरवा में आसपास ही रहते हैं। बुधवार की शाम अमर सिंह को बुआ कल्ली के यहां मिलने जाना था। उसने गांव के लकी की बाइक ली थी। अमर की बुआ के यहां जाने के लिए लवलेश, करन और अजय भी तैयार हो गए थे। रात में तेज रफ्तार हादसे का सबब बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें