फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ब्रेक लगाने पर पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आगे चल रहे ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से आया ट्रक उसमें भिड़ गया। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक के चालक की मौत हाे गई।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के साहेबा थाना क्षेत्र के पांडे पुरवा गांव निवासी शिवनारायण (19) हैदरगढ़ से मौरंग लेने के लिए बांदा आ रहा था। मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे करीब वह तिंदवारी थाना क्षेत्र से करीब 200 मीटर आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। तभी उसके आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेकर में ब्रेक लगा दिया। जिससे शिवनारायण ट्रक समेत उसमें भिड़ गया। वह केबिन में ही फंस गया। बाद में वहां से गुजरे शिवनारायण की कंपनी के अन्य ट्रक चालकों ने उसे देखा तो उसके भाई रामप्रकाश व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालकों की सहायता से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई रामप्रकाश ने बताया कि शिवनारायण अविवाहित था। घर में मां धनपत है। पिता साहिब बक्श भी ट्रक चालक हैं। तिंदवारी थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें