फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली की समस्या से परेशान किसान तहसील के सामने बैठे, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। बारिश नहीं होने से परेशान किसानों में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से उबाल आ गया। तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और जमकर नारेबाजी की। परिसर में ही गेट के सामने बैठ गए और जल्द सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल, पीसी पटेल के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान तहसील परिसर मे इकट्ठा हुए। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी रावेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति न किए जाने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। इससे मुरवल, विसंडा बबेरू, पखरौली समगरा, कमासिन सहित क्षेत्रों के आस-पास के गांव में समस्या बनी हुई है।
धान की रोपाई का कार्य चरम सीमा पर चल रहा है, लेकिन विद्युत आपूर्ति पर्याप्त नहीं मिल पाने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा 18 घंटे बिजली देने के आदेश होने के बावजूद मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। नारेबाजी करते हुए किसान परिसर में ही बैठ गए और चेतावनी दी कि सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करते हुए अनशन शुरू होगा। इस दौरान राजेश पटेल, सुनील, सत्येंद्र सिंह, सन्दीप, सुमित राममिलन, राजू, विनोद, दिनेश सतराम, अजय, रामनरेश, प्रेमचंद कुमार, संदीप, कमलेश ज्ञान सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें