अतर्रा। अतर्रा में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 23 वर्षीय युवक रोशन ने आत्महत्या कर ली। दिवंगत के भाई ने प्रेमिका शशि के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजबहादुर ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार को रोशन ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। रोशन के मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि उसका गिरवा निवासी शशि से प्रेमसंबंध थे। शशि उसे रोजाना फोन पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगती थी। आत्महत्या से एक दिन पहले भी शशि ने उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी संजीव कुमार चौबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।