फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खटारा बसों से यात्रा करना बनीं मजबूरी

Sun, 08 Oct 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में चल रही खटारा प्राइवेट बसों में यात्री अपनी जान जोखिम में डाल कर चलते हैं। कई ऐसी बसें हैं जो बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कब इनका इंजन खराब हो जाए कोई ठिकाना नहीं रहता है। आए दिन बीच रास्ते में खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग की खासियत है कि इसमें दस प्राइवेट बसें चलती हैं। दो रोडवेज बसें भी चलती हैं लेकिन वह सिर्फ सुबह चलती हैं ऐसे में दिनभर प्राइवेट वाहनों के ही भरोसे यात्री रहते हैं।
जिले में कर्वी मानिकपुर प्राइवेट बसें व डग्गामार वाहन चलते हैं। प्राइवेट बसों में मनमाना किराया भी यात्रियों से वसूला जाता है। कर्वी से मानिकपुर तक 50 रुपये लेने का नियम इस समय बना हुआ है। बाहरी यात्रियों से दबाव बनाकर अधिक वसूली की जाती है, यदि कोई यात्री बीच रास्ते में मिल गया तो उससे भी 50 रुपये वसूलते हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि वाहनों की जांच का क्रम विभाग का चलता रहता है। मानिकपुर मार्ग पर चलने वाली बसों का परमिट, फिटनेस व बीमा की जानकारी के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें