फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेंदाघाट यमुना पुल से आवागमन तीन माह प्रतिबंधित

Tue, 26 Sep 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग फतेहपुर-बांदा के मध्य स्थित बेंदाघाट यमुना नदी पर स्थित पुल से आवागमन तीन माह तक प्रतिबंधित रहेगा। पुल में मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इससे जो बसें व वाहन फतेहपुर और फतेहपुर से रायबरेली, लालगंज, बछरावां होकर लखनऊ के लिए इस पुल का प्रयोग करते थे, उनका रूट बदला रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया है कि परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रायबरेली यूनिट ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-232 (रायबरेली-बांदा खण्ड) में जनपद फतेहपुर एवं बांदा के मध्य स्थित बेन्दाघाट के यमुना पुल में मरम्मत का कार्य कराया जाना है। लिहाजा तीन माह समय लगेगा।
जिलाधिकारी ने यमुना पुल पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन तीन माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। लखनऊ जाने वाले वाहन बांदा से चिल्ला बहुआ फतेहपुर होते हुए लखनऊ, बांदा से तिंदवारी जाने वाले वाहन बबेरू औगासी पुल होते हुए लखनऊ जा सकेंगे। इसी प्रकार कानपुर को जाने वाले वाहन बांदा से चिल्ला-जोनिहा बिंदकी-चौडगरा होते हुए कानपुर या फिर बांदा से पपरेंदा जसपुरा - सुमेरपुर हमीरपुर होकर कानपुर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें