फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए यातायात नियम जरूरी : आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विकास के लिए सड़को का सुधार जरूरी है। हर गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। इसी प्रकार सड़क मार्ग चलते समय सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है।यह बात आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने मेडिकल कॉलेज में रविवार को सड़क सुरक्षा पखवाडा के समापन पर कही।
विज्ञापन

उन्हाेंने यातायात नियमों का सभी लोगों को पालन करने को कहा। युवा तेज रफ्तार से वाहन न चलाए। नियमों का पालन करें। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व मोबाइल, धूम्रपान प्रयोग करते समय वाहन न चलाएं। डीआईजी अजय कुमार सिंह ने कहा कि जनपद की यातायात व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। सड़क सुरक्षा में जागरूकता और सड़क सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय किसी तरह का स्टंट नहीं करना चाहिए।
बाद में सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में कोमल शिवहरे गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज चित्रकूट, क्विज प्रतियोगिता में आयुषी देवी प्रथम रही। प्रधानाचार्य दीपाली गुप्ता, संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार, पीटीओ राम सुमेर यादव, एआरटीओ शंकर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें