बांदा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है। यातायात पुलिस ने पिछले 48 घंटों में 461 वाहनों का ई-चालन किया। चालान की वजह नो पार्किंग, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चालान रही।
क्षेत्राधिकारी यातायात गवेंद्र पाल के निर्देशन मेेंं यातायात प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चला। उप निरीक्षक त्रिलोकी नाथ पांडेय ने मुख्य चौराहों पर वाहनों को रोक-रोककर चेक किया। ब्लैक शीशे उतरवाएं, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना लाइसेंस के ड्राइविंग करने, नो पार्किंग, शीट-बेल्ट व हेलमेट न लगाने पर 461 ई चालन किए। साथ ही यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया। यातायात के सिपाही आदि मौजूद रहे।