फोटो - 23 मशाल जुलूस में शामिल व्यापारी व अन्य। संवाद
बांदा। बबेरू कस्बे में चौराहे के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के प्रस्तावित परियोजना के विरोध में व्यापारियों ने रविवार की देर शाम मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके मकान और दुकानें प्रभावित होती हैं, तो उनके पास जान देने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचेगा।