नरैनी। नीलकंठ क्रिकेट टूर्नामेंट (प्रधान कप) का पहला क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर कटरा टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। उसने रामपुर टीम को 96 रनों से पराजित किया।
बीहड़ क्षेत्र में स्थित कटरा कालिंजर स्थित ग्राउंड में चल रहे नीलकंठ क्रिकेट टूर्नामेंट प्रधान कप में क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हो गए। रविवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच कटरा और रामपुर टीम के बीच खेला गया। कटरा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। बल्लेबाज मनोज और दीपक ने शानदार 52-52 रन की पारी खेली। रामपुर टीम के गेंदबाज अशोक ने दो विकेट लिए।
जवाब में रामपुर की टीम 15 ओवर में आठ विकेट गंवाकर सिर्फ 103 रन ही बना सकी। बल्लेबाज राजेश द्वारा शानदार 80 रन बनाए गए। उनकी यह पारी भी काम नहीं आई। नतीजे में कटरा टीम से रामपुर टीम 96 रनों से हार गई। कटरा टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। मैन ऑफ़ द मैच राजेश घोषित हुए। मैच की शुरुआत किशन गुप्ता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर की। आयोजक राजू प्रधान, नीलांशु त्रिवेदी, पूरन चतुर्वेदी, सुरेंद्र त्रिवेदी सहित समर्थक उपस्थित रहे।