नरैनी। शिक्षक सेवा सुरक्षा व टेट से निजात के लिए आगामी रविवार को जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला जाएगा। यह जानकारी अटेवा के जिला प्रभारी अजय कुमार साहू ने शिक्षकों को दी। शनिवार को कस्बे में आयोजित एक बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन और अटेवा के संयुक्त तत्वाधान में सेवा, सुरक्षा और टेट से मुक्ति के लिए देश के सभी जिला मुख्यालयों में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव, दुर्गाचरण श्रीवास्तव, राकेश कुमार जायसवाल, अरविंद कुमार सिंह, ललित किशोर, सौहार्द गुप्ता, अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद