नरैनी। इंडस्ट्री ट्रेनिंग पार्टनर एवं डीपीएमआई कौशल केंद्र अतर्रा पैरामेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट शाखा नरैनी निदेशक डॉ. रमाकांत द्विवेदी ने बताया कि इंटर पास व स्नातक स्नातकोत्तर कर चुके युवा हेल्थ केयर में यदि करियर बनाना चाहते हैं तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत व्यवसायिक स्नातक पाठ्यक्रम में 31 अक्तूबर तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की अधिकारिक सूचना अनुसार बैचलर ऑफ वोकेशनल मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी नेत्र चिकित्सा सहायक अस्पताल प्रबंधन रोगी देख-भाल ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन जैसे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण स्नातक प्रोफेशनल्स बन स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।