फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंत्री को बताई बांदा की सड़कों की बदहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले की ध्वस्त और खस्ताहाल सड़कों की जानकारी प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री तक पहुंच गई है। जनता दल (यू) महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने शनिवार को लखनऊ में मंत्री जतिन प्रसाद से मिलकर उन्हें इस बाबत ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि बांदा से ललौली, बिंदकी होकर कानपुर की सड़क ध्वस्त हो गई है। इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में फंसकर आए दिन वाहन खराब हो जाता है। इसके अलावा देवरथा से पल्हरी (बबेरू), पल्हरी से मिलाथू, कैरी से वन भोले बाबा, पल्हरी में कोरारी तक, नरैनी में चौराहे से कालिंजर रोड तक, रजिया पुरवा ( गुढ़ा कलां) से नरही संपर्क मार्ग भी ध्वस्त हो गए हैं। शालिनी सिंह ने इस सड़कों के निर्माण की मांग की है। मंत्री ने ज्ञापन अपने विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें