बबेरू। ओवर लोड बालू से लदे ट्रक का टायर फट जाने से तीन मासूमों के सिर में गिट्टी लग जाने से घायल हो गए।
बुधवार को कस्बे के मुस्कान (12), सनी (8) व प्रियंका (9) एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ते हैं। दोपहर को स्कूल से छुट्टी के बाद वह वापस घर जा रहे थे। मुख्य चौराहे के पास बालू से लदे ट्रक का टायर फट गया।
जिससे आसपास पड़ी गिट्टियां छिटककर तीनों बच्चों के सिर में लग गईं। जिससे तीनों बच्चें गंभीर घायल हो गए। दूसरी ओर पास से निकल रहे ई रिक्शा चालक रामप्रकाश (36) निवासी थरथुवा भी गिट्टी लगने से घायल हो गया। तीनों बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है