बांदा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार स्कूल कॉलेज सहित प्रशासन ने रैली निकलकर लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत की।
विकास भवन से जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप व सीडीओ ने तिरंगा रैली को झंडी दिखाई। रैली महाराणा प्रताप, जिला चिकित्सालय होते हुए कलक्ट्रेट में समाप्त हुई। बजरंग इंटर कॉलेज से हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्टर एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता हुई। राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस की तीनों इकाइयों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित कर सेल्फी ली। प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने तिरंगे की विशेषताएं बताई। डॉ. सबीहा रहमानी, डा. जयंती सिंह, डॉ. नीतू सिंह आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
तिंदवारी प्रतिनिधि के अनुसार- नगर पंचायत से तिरंगा बाइक रैली निकली। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू ने बैंक ऑफ बडौदा के पास रैली को रवाना किया। रमेश चंद्र साहू, भाजपा नेता कृष्ण कुमार, सूरज साहू आदि मौजूद रहे। नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार- दीन दयाल इंटर कालेज से तिरंगा बाइक रैली निकली। राजेश पांडेय सहित शिक्षक मौजूद रहे। बबेेरू प्रतिनिधि के अनुसार- भाजपा युवा मोर्चा ने रामलीला मैदान से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल आदि मौजूद रहे। पैलानी प्रतिनिधि के अनुसार- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश खुद भी बाइक में तिरंगा लेकर निकले। भाजपा महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जसपुरा मंडल प्रभारी उत्तम सक्सेना आदि मौजूद रहे। जसपुरा प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार पैरामेडिकल साइंस वोकेशनल संस्थान के छात्र-छात्राओं ने तिरंगे का वितरण किया। डायरेक्टर डा. रमाकांत द्विवेदी, प्रबंधक दिनेश उपाध्याय, प्राचार्य डा. मनोज तिवारी, कमलेश अग्निहोत्री, देवेंद्र बाजपेयी, गोरेलाल, अभय, डा. अंजू गुप्ता, पुनीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
-