तिंदवारी। पुलिस ने ईंट और डीजल चोरी के एक आरोपी ज्ञानचंद्र उर्फ विक्की को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। चोर ने 18 मार्च की रात को कस्बा तिंदवारी स्थित धीरू ढाबा से 500 ईंटें और ट्रैक्टर से 20 लीटर डीजल चुराया था। पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर आरोपी को कान्हा गोशाला के पास से पकड़ा। चोरी की 500 ईंटें, 20 लीटर डीजल और घटना में प्रयुक्त महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद किया गया। ज्ञानचंद्र उर्फ विक्की के खिलाफ थाना तिंदवारी में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।