बांदा। एसओजी और कमासिन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय तीन तस्करों को 16 लाख रुपये कीमत की गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस लाइन सभागार में सीओ राकेश सिंह ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बार्डर में एसओजी व थाना पुलिस ने छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 80 किलो 400 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में चित्रकूट जनपद के सिकरी गांव निवासी ननकू यादव, छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मोपका गांव निवासी हरीश कुमार साहू व चित्रकूट के सरधुवा गांव निवासी गोविंद है।
ये लोग बिहार और उड़ीसा से गांजा तस्करी का लाते थे, बांदा और उसके आसपास के जिलों में इसकी बिक्री की जाती थी। गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी राकेश तिवारी, थानाध्यक्ष कमासिन संदीप सिंह व उनकी टीम शामिल रही।