फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन घायल हो गए। एक अन्य हादसे में लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के भंभौरी गांव निवासी पंचम लाल अपनी पत्नी चमेली व बेटी दामिनी के साथ शनिवार की रात बाइक से हमीरपुर जिले के भैंसमरी गांव जा रहे थे। रास्ते में मटौंध थाना क्षेत्र के पचपहरा गांव के पास सामने से आ रही कार की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया।
दूसरे हादसे में गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी सुशील सिंह रविवार की शाम खेत से बाइक पर घर जा रहा था। रास्ते में आटो ने उसे टक्कर मार दी। वह मौके से भाग निकला। एक अन्य सड़क हादसे में शहर कोतवाली क्षेत्र के बाबा तालाब मोहल्ला निवासी लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष रामकिशोर पीली कोठी से बाइक पर रविवार की शाम घर जा रहे थे। कचहरी ओवर ब्रिज पर पीछे से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें