फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डेंगू के तीन मरीज मिले, चार मोहल्लों के 256 घरों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डेंगू बुखार पर अंकुश नहीं लग रहा है। गुरुवार को पैथोलॉजी जांच में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई। यहां 228 मरीजों ने जांच कराई थी। उधर, स्वास्थ्य विभाग का हाउस इंडेक्स सर्वे जारी रहा। डेंगू मरीजों की संख्या 359 हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में गुरुवार को 11 सैंपल डेंगू जांच के लगाए गए। इनमें कुशवाहा नगर निवासी विमला (50), बंगाली पुरा निवासी धैर्य (9),कैलाश पुरी मोहल्ला निवासी अमृता (23) की जांच में डेंगू की पुष्टि की गई।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के स्वराज कॉलोनी, कटरा, कालू कुआं, डीएम कालोनी में 256 घरों का निरीक्षण किया। घरों में 1414 पात्रों को देखा। इसमें कई स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिला। टीम ने जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया। लोगों को डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव के बारे में पम्पलेट्स वितरण कर जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें