फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपा और बसपा समेत तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से भाजपा, बसपा सहित तीन प्रत्याशियों ने छह सेट में नामांकन दाखिल किए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। जांच के बाद ही प्रत्याशियों को प्रवेश मिला।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और प्रस्तावकों के साथ गाड़ी से कलक्ट्रेट पहुंचे। सादगी के साथ चार सेट में रिटर्निंग अधिकारी को पर्चा दिया। उधर, बसपा प्रत्याशी मयंक व भारतीय जन शक्ति पाटी प्रत्याशी श्रीराम सिंह ने भी एक-एक सेट में नामांकन दाखिल किया। हालांकि अभी बसपा प्रत्याशी एक सेट और नामांकन दाखिल करेंगे।
भाजपा व बसपा के नामांकन को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में सुरक्षा के खासे बंदोबस्त किए थे। कलक्ट्रेट के भवनों की छतों तक में कांस्टेबल बंदूकों के साथ मुस्तैद थे। परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्टे्रट, क्षेत्राधिकारी नगर, एसडीएम सदर, कोतवाली प्रभारी आदि निरंतर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन




इनसेट...

वकीलों के विरोध के बाद गेट से हटे सिपाही

नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने जिला अधिवक्ता संघ के पास कचहरी के गेट नंबर एक पर भी बैरियर लगा दिया है। सोमवार को वकीलों को वहां से जाने नहीं दिया गया। अधिवक्ताओं के विरोध के बाद गेट से सिपाही हटा लिए गए।

इनसेट-

प्रभावित हो रहे हैं मोटर दुर्घटना के मुकदमे

मोटर दुर्घटना प्राधिकरण की कोर्ट नामांकन स्थल परिधि के 100 मीटर के दायरे में है। कोर्ट जाने के सभी रास्ते प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए है। वकील 11 बजे से तीन बजे तक मुकदमों की पैरवी के लिए कोर्ट नही जा पा रहे है।



सपा व बसपा आज करेंगी नामांकन

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी शिवशंकर पटेल 30 अप्रैल को नामांकन करेंगे। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी के दूसरे सेट में नामांकन कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नामांकन तीन मई तक ही दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें