बांदा। भाई का इलाज कराने बाइक से बांदा जा रहे तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
महोबा जिले के कबरई गांव निवासी कालीचरन (20) अपने भाई राज (22) और पड़ोसी सुनील (25) के साथ बाइक से बांदा जा रहे थे। यहां कालीचरन को दिखाना था। बाइक सुनील चला रहा था, वह हेलमेट नहीं लगाए था।
मटाैंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ के पास बांदा से कबरई जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल कालीचरन ने बताया कि वह तीनों मजदूरी करते हैं। ट्रक चालक मौके से भाग निकला।