फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। साढ़े चार लाख रुपये के 30 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांजे के परिवहन व बिक्री करने में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में नेटवर्क बनाए थे। आरोपियों को अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ अतर्रा जियाउद्दीन अहमद ने किया। दावा किया कि मंगलवार की देर शाम सूचना मिली कि कुछ लोग स्कूटी से गांजा लेकर अतर्रा ग्रामीण के पास रुके हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछनाय गांव निवासी रोहित पटेल, निभौर गांव निवासी उमाशंकर तिवारी उर्फ कल्लू व मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी कमलभान सिंह शामिल हैं। उनके कब्जे से 30.4 किलोग्राम गांजा और स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया रोहित पटेल का आपराधिक इतिहास है। दो मुकदमे बबेरू और एक मुकदमा देहात कोतवाली में दर्ज है। यह अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अतर्रा अरविंद कुमार सिंह, एसआई राजेश मिश्रा, सुधीर चौरसिया, कांस्टेबिल विश्नाथ, अजय, कृष्ण कुमार, अच्छेलाल, पंकज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें