फोटो - तिंदवारी पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए टप्पेबाज। संवाद
- फोटो : उत्तर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: विभाग
तिंदवारी। थाना पुलिस ने शनिवार को साधु का भेष बनाकर चोरी, टप्पेबाजी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 75.2 हजार रुपये , अवैध तमंचा व घटनाओं में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। थानाप्रभारी संदीप पटेल ने बताया कि तीन अभियुक्तों को भिड़ौरा सड़क से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वह चोरी, टप्पेबाजी में संलिप्त हैं। थाना प्रभारी संदीप पटेल ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने अपनी पहचान मथुरा जनपद के अजयनाथ, गौतमबुद्ध नगर के नवाब खान और हरियाणा के गौरवनाथ बताया है।