बबेरू । घर के सामने किराये के कमरे में रहने आए बिहार के एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। अब वह उसे ब्लैकमेल करता है। धमकी देता है कि अगर वह उसके पास नहीं गई तो वह फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवती की तहरीर पर बबेरू कोतवाली में सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके घर के सामने सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला सुमित किराए से रहने आया था। उसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके वीडियो और फोटो खींच लिए। अब वह ब्लैक मेल कर रहा है। युवती की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।