बांदा। बांदा में तैनात एक अफसर की पत्नी से एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की। नहीं देने पर चेहरे में तेजाब डालने की धमकी दी। महिला ने पति के कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मी समेत दो लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पंजाब के अमृतसर की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पति बांदा में एक विभाग में अफसर हैं। उनके आफिस में एक महिला कर्मी काम करती है। जब वह बांदा आई तो महिला कर्मी ने उससे कहा कि वह अपने आधार कार्ड में संशोधन करा ले। उसका मैरिज सर्टिफिकेट यहां से बन जाएगा। इस पर उसने उसे आधार कार्ड दे दिया।
आरोप है कि महिला कर्मी उसका आधार कार्ड एक व्यक्ति को दे दिया। अब वह व्यक्ति उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। चेहरे में तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। फोन पर अभद्रता करता है। महिला की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
04जेएनडी23: पत्रकार वार्ता करते नव नियुक्त प्रधान व समर्थक। संवाद।
04जेएनडी23: पत्रकार वार्ता करते नव नियुक्त प्रधान व समर्थक। संवाद।