बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज मे वार्षिक गृह परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा 6 में देवेन्द्र कुमार, कक्षा 7 में चिराग कुमार, कक्षा 8 में इशांत समुद्रे, कक्षा 9 ए में सुमित राजपूत, कक्षा 9 बी में अनुज कुमार,कक्षा 9 सी में अभिषेक, कक्षा 9 डी में दुर्गेश अवस्थी, कक्षा 9ई में संजय,कक्षा 9 एफ में नीरज,कक्षा 9 जी में विष्णु, कक्षा 11 ए में कुलदीप प्रथम रहे। कक्षा 11 बी में रोहित शर्मा, कक्षा 11 सी में इरफ़ान, कक्षा 11 डी-1 में अनुराग, कक्षा 11 डी- 2 में विकास साहू, कक्षा 11 ई में अनुज द्विवेदी, कक्षा 11 एफ में राहुल, कक्षा 11 जी-1 में शिव ओम तथा कक्षा 11 जी-2 मे विमल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद छात्रों को शील्ड व अंक पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। कहा कि कक्षा 6,7, 8, 9 मे प्रवेश छह अप्रैल से होंगे। कक्षा 11 मे दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा प्रभारी सतेंद्र कुमार, अखिलेश शुक्ला, अर्चना शुक्ला, दिनेश प्रसाद, कप्तान सिंह, रमेश चंद्र, जावेद अख्तर,शचींद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।