बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव के गहबरा डेरा में चोरों ने एक घर से जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित गहबरा डेरा निवासी संतोष कुमार ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात लगभग 2 बजे चोर कुंडी तोड़कर घर में घुसे और मंगलसूत्र, बिछुआ, 2 जोड़ी पायल व बच्चियों के पायल ले गये। इसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। सुबह देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। बक्शा घर से 200 मीटर दूरी पर पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कही है। संवाद