बांदा। शुक्रवार को तड़के बांदा शहर और कई ग्रामीण इलाकों में लगभग 45 मिनट बिजली नहीं रहेगी। अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) अब्बास काजमी ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र बांदा में 33 केवी मेन बस (सेक्शन-1) का अनुरक्षण कार्य किया जाना है। जिस कारण से शहर के तुलसीनगर व पीलीकोठी और ग्रामीण क्षेत्र के बबेरू एवं कमासिन फीडरों से होने वाली बिजली आपूर्ति सुबह पांच से 5 : 45 बजे तक (पौन घंटा) बाधित रहेगी। संवाद