फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी को लेकर हो रही लड़ाई, सरकार दे आरक्षण : पल्लवी पटेल

Sun, 03 May 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कस्बे में शनिवार देर शाम अपना दल कमेरावादी का मंडलीय समता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें पार्टी से सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने राजनीति में आधी आबादी को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने यूजीसी इक्विटी विनियम को उठाते हुए कहा कि आधी आबादी को लेकर देशभर में लड़ाई हो रही है। भाजपा सरकार यदि महिलाओं की हितैषी बनी है तो उसे संसद की 543 सीटों पर आरक्षण देना चाहिए। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब, मजदूर, दलित, ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीन रहीं हैं। कमेरा समाज के नवयुवक बेरोजगार हैं, सरकारें उन्हें रोजगार नहीं दिला पा रहीं। नवयुवकों पर जबरन मुकदमे लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन यशवंत पटेल ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमरपाल पटेल, मनीष पटेल, सांवले पटेल, केलकरण पटेल, महेंद्र, सुरेश, राकेश पटेल मौजूद रहे। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें