फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो घरों और दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। चोरों ने एक ही रात में किराने की दुकान और घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। इसके अलावा दो घरों में चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन

मामला गिरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ोखर बुजुर्ग का है। यहां के महेश यादव की किराने की दुकान है। बुधवार की सुबह महेश दुकान पर गए तो देखा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो लोहे की अलमारी का भी लाॅकर टूटा था। इसमें रखे 1.40 लाख रुपये गायब थे। दुकानदार ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इसी तरह गांव निवासी हरप्रसाद श्रीवास के घर से चोरों ने जेवर और नकदी पार कर दी। हर प्रसाद ने बताया कि बड़ी बेटी ने बेटे को जन्म दिया है। उसके शगुन के लिए सोने के मंगल सूत्र, बिछुआ, पायल, अंगूठी लेकर जाना था। इसके अलावा पत्नी का मंगल सूत्र, पायल और 10 हजार रुपये चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जालंधर यादव और राजू यादव के घर का ताला टूटा हुआ मिला, लेकिन उनका कोई भी समान नहीं गया है। गांव वालों का आरोप है कि यहां पर पुलिस न तो गश्त करती है और न ही कोई पिकेट रहती है। पुलिस का कहना है कि घटनाओं की जांच की जा रही है। चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें