फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: पैरोल खत्म होने के एक साल बाद कोर्ट पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निम्नीपार की रहने वाली ममता व दो अन्य साथियों को पुलिस ने 16 अक्तूबर 2019 को मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप था कि गिरफ्तारी के समय महिला के साथियों ने उन पर गोली चला दी। लेकिन बच बचाकर उन्हें तीनों को घेर कर पकड़ लिया और जेल भेज दिया। महिला के पास तीन मोबाइल चोरी के बरामद हुए थे। बाद में पुलिस ने तीनों के विरूद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। लेकिन कोरोना काल में सरकार के आदेश पर कई सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियों को पैरोल पर रिहा किया गया। जिसमें महिला ममता भी शामिल थी। लेकिन वह पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद भी महिला जेल नहीं पहुंची। अदालत ने 2 मार्च 2022 से कोर्ट में उपस्थित न होने पर महिला को फरार घोषित कर गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने महिला की काफी खोजबीन की। लेकिन वह हाथ नहीं लगी। सोमवार महिला अचानक
विज्ञापन

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद कमरूज्जमा की कोर्ट में उपस्थित हो गई। अदालत ने जेल भेज दिया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील तिवारी ने बताया कि महिला के विरूद्ध अदालत कई बार वारंट जारी कर चुकी है। लेकिन वह अदालत नहीं आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें