फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब के लती युवक ने शुक्रवार की रात खुद को तमंचे से गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के अंदौरा गांव के मजरा लौहाई निवासी सोनू चतुर्वेदी (22) शराब का लती था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया। परिजनों के सो जाने के बाद उसने कनपटी में तमंचा सटाकर खुद को गोली से मार ली। इसकी जानकारी रात में किसी को नहीं हुई। शनिवार की सुबह 10 बजे तक जब सोनू कमरे से बाहर नहीं निकला तो भाभी राधा कमरे के अंदर पहुंची। उसने देखा कि सोनू का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई बुद्धा ने बताया कि सोनू शराब का लती था। घटना की रात भी शराब के नशे में था। थाना प्रभारी राजेश मौर्य ने बताया कि शराब के नशे में युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। वह तीन भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें