फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: बालिका के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 19 Oct 2022 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा जिले में चाऊमीन खिलाने के बहाने ले जाकर युवक ने सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। देर रात खून से लथपथ बालिका घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


शहर मुख्यालय से सटे गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी पुत्री सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। करीब सात बजे पड़ोसी मोहाल का युवक उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। देर रात खून से लथपथ पुत्री के घर आने पर घटना की जानकारी हुई। पुत्री ने बताया कि आरोपी युवक उसे चाऊमीन खिलाने के बहाने ले गया था।

रात को वह आरोपी के घर पहुंचा तो युवक नहीं मिला। कोतवाली नगर में नामजद तहरीर दी है। पिता के मुताबिक आरोपी घर आता-जाता था। बालिका उसे चाचा कहती थी। प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी राजेश पाल के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। बालिका का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बालिका न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें