फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बस ने रौंदा, ग्रामीणों ने जाम लगाया

Mon, 03 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
दुर्घटना में बसपा प्रत्याशी के ड्राइवर-गनर की मौत - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
बबेरू। साइकिल सवार युवक की प्राइवेट बस की टक्कर से मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। देर रात तक पुलिस जाम खत्म कराने में नाकाम रही। मरका थाना क्षेत्र के करहुली गांव निवासी शिवचंद्र (20) पुत्र गजराज सोमवार को देर शाम साइकिल पर घास लेने खेत जा रहा था। बबेरू से मरका जा रही प्राइवेट बस ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणो ने बबेरू-मरका मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। क्षेत्राधिकारी सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और भीड़ को समझाने की कोशिश की। ग्रामीण पुलिस को शव देने और जाम खत्म करने पर राजी नहीं थे। करहुली और भभुवा गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें