फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से विवाद पर युवक ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि अक्सर पत्नी से विवाद होता था। घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। खाना खाने के बाद घर से निकल गया और जहर लाकर खा लिया।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव निवासी रूपचंद्र गुप्ता (35) शनिवार की रात कमरे में जहर खा लिया। घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन नरैनी सीएचसी ले गए। डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। चचेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि रूपचंद्र परचून की दुकान किए था। देर शाम घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। कुछ देर बाद खाना खाया और घूमने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। वापस आने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घटना की जानकारी हुई।
चचेरे भाई के मुताबिक बाजार से जहरीला पदार्थ खरीदकर लाने के बाद उसने घटना अंजाम दी। मृतक के तीन पुत्र हैं। वर्ष 2011 में शादी हुई थी। पत्नी रानी से उसका अक्सर विवाद होता था। घटना के समय पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में थे। घटना की जानकारी होने पर पत्नी ने शोर किया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें