फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवक ने घर से कुछ दूरी पर लगे पेड़ से चारपाई की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के कैमाहा डेरा गांव निवासी गऊलाल ने बताया कि उसके पारिवारिक भतीजे वीरेंद्र (24) ने गुरुवार की रात पेड़ से फंदा लगा लिया। सुबह होने पर जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो उन्होंने गऊलाल को फंदे से लटका पाया। वीरेंद्र शटरिंग का काम करता था। तीन भाइयों में छोटा अविवाहित था। प्रयागराज में रहकर काम करता था। 15 दिन पहले वह गांव आया था। यहां मकान का निर्माण करा रहा था। परिजनों के मुताबिक वह नशे का भी आदी था। मरका थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता सके हैं। युवक नशे का आदी था। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें