बांदा। बिसंडा के अजीतपारा गांव निवासी शिवम (19) ने मंगलवार सुबह पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन कारण नहीं बता सके। पिता बड़कू ने बताया कि वह खेती किसानी करते हैं। शिवम भी उनका खेती बाड़ी में हाथ बंटाता था। मंगलवार सुबह वह खेत गए तो शिवम गांव के हरीगुप्ता के खेत में लगे महुवा के पेड़ से लटका मिला। उन्होंने कहा कि शिवम ने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया उन्हें नहीं पता। बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि परिजन वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।