फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्रीपहाड़। घर के कमरे में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह होने पर पिता पूजा कर उसे जगाने पहुंचा तो फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के स्योंढ़ा गांव निवासी अरुण (21) का शव शनिवार को सुबह घर के कमरे में लकड़ी की धन्नी से साफी के फंदे से लटका मिला। पिता रजना ने बताया कि रात में वह गांव से घूमकर आया था। खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उसे नहीं पता।
विज्ञापन

वह आंध्र प्रदेश से 12 जुलाई को गांव आया था। तब से वह गांव में ही मजदूरी कर रहा था। पिता ई रिक्शा चालक हैं। चार भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। अविवाहित था। घर में मां फुलिया है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें