फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक जहर खाकर थाने पहुंचा

Sun, 03 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से बीमार सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बांदा। पिता व भाइयों के बीच बंटवारे के विवाद से परेशान युवक जहर खाकर थाने पहुंच गया। थानाध्यक्ष ने आनन-फानन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। गिरवां थाना क्षेत्र के ऐला गांव निवासी मफतलाल (38) और उसके भाई धर्मराज व पिता कृष्ण कुमार के बीच जमीन का विवाद था। पिता धर्मराज के साथ रहता है। 15 साल पहले मकान के बंटवारे में मफतलाल को तालाब की ओर का हिस्सा मिला था। उसने तालाब की पुराई कर लगभग तीन बिस्वा जमीन बढ़ा ली। इस पर भाई धर्मराज और पिता हिस्सा मांगने लगे। दो दिन पहले धर्मराज व कृष्ण कुमार ने थाने में जाकर मफतलाल की शिकायत की। इस पर थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने पुलिस कर्मियों को समझौते के लिए भेजा। पुलिस के लौटने के बाद दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। रविवार को सुबह पिता और भाई उसकी रिपोर्ट लिखाने थाने गए थे। उनका कहना था कि मफतलाल ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया। उधर, मफतलाल भी उनके पीछे चल पड़ा। उसने थाने के नजदीक जहर खा लिया और हालत बिगड़ने पर थानाध्यक्ष को जहर खाने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें