फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः पंडाल खोल रहे मजदूर की करंट से मौत

विज्ञापन
इसी पंडाल को खोलते समय मजदूर करंट की चपेट में आया। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। गणेश भवन शताब्दी समारोह में लगाए गए पंडाल को खोलते समय मजदूर हाईटेंशन लाइन करंट की चपेट में आ गया। मेडिकल कालेज से कानपुर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना जिले में शिहोर गांव के सिंहगंज निवासी गोपाल सिंह (35) पुत्र अर्जुन सिंह मंगलवार को सुबह अलीगंज रामलीला में लगे भारी-भरकम पंडाल को खोल रहा था। तभी ऊपर से गुजरी 11 हजार हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
उसे राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। यहां से ले जाते वक्त दोपहर बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई। साथी मजदूरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें