फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: मुकदमे में फसाने की धमकी पर की थी महिला की हत्या

Mon, 13 Feb 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/तिंदवारी। पैसे मांगने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में महिला की हत्या का खुलासा करते हुए अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव में 10 फरवरी को गांव निवासी लापता महिला का शव मुकेश प्रसाद के खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
अपर एसपी ने बताया कि बछेउरा गांव के मुकेश प्रसाद को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि 18 जनवरी को वह गांव के सरकारी स्कूल में पानी पीने गया था। उसने वहां महिला को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसे देखकर व्यक्ति स्कूल की दीवार कूदकर भाग गया था। उसने घर बताने की बात कही तो महिला ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और पांच हजार रुपये मांगे। आठ फरवरी को वह मटर की रखवाली करने गया था। महिला वहां शौच करने आई थी। महिला ने पैसे मांगे तो तैश में आकर चाटा मार दिया। उसके गिरने पर वहीं गला दबाकर हत्या कर दी। शव को साड़ी से पल्लू से बांधकर गला भी कस दिया और दोनों हाथ बांध दिए। खुद को बचाने के लिए गांव में अफवाह फैला दी कि दो अज्ञात बाइक सवार महिला को धमकी देकर भाग गए हैं।
विज्ञापन

मामले के खुलासे में तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल कन्हैया लाल, अजय यादव, अखिलेश यादव भी शामिल रहे। अपर एसपी ने बताया कि हत्याभियुक्त मुकेश प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें